गणतंत्र दिवस समारोह
Date: 26-01-2026
गणतंत्र दिवस समारोह
शासकीय नवीन महाविद्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्रदिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमरतलत रहे। सर्वप्रथम ध्वजारोहण करराष्ट्रगान किया गया, जिससे समूचा परिसरदेशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम का संचालन श्री मोहित कुमार द्वाराकिया गया। अपने प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन से उन्होंने कार्यक्रम कोसफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. कमरतलत नेसंविधान की महत्ता, गणतंत्र दिवस केऐतिहासिक महत्व तथा नागरिक कर्तव्यों पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। उन्होंनेछात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्तप्राध्यापकगण, सहायक प्राध्यापक,कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयीउपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अंत में श्रीमती मीना चक्रवर्ती द्वारा धन्यवादज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंनेमुख्य अतिथि, उपस्थित प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।यहकार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और सभी के मन में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकताकी भावना को और अधिक सुदृढ़ कर गया।