विशव आदिवासी दिवस- 09 August 2025-26
Date: 11-08-2025
शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी में दिनांक 9 अगस्त 2025 को “विश्व आदिवासी दिवस” उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कमर तलत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. अमरनाथ शर्मा थे। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा एवं उनके योगदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
इस अवसर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, इतिहास एवं उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विचार व्यक्त किए गए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बना।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को आदिवासी समाज की परंपराओं एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन महाविद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।