शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी में वनस्पति विज्ञान विभाग एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कियागया जिसके अंतर्गत वनस्पति विज्ञान में नवाचार विधियो की जानकारी दी गई। कार्यशाला के प्रथम दिवस में बोनसाई के लिए मिट्टी तैयार करने के बारे में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा तशु पटेल द्वारा जानकारी दी गई। कार्यशाला के दूसरे दिन तशु पटेल द्वारा बोनसाई पौध तैयार करने के बारे में बताया गया। कार्यशाला के तीसरे दिन नूतन लाल साहू एवं पायल पटेल द्वारा ग्राफ्टिंग तकनीक की जानकारी दी गई। साथी इसी दिन तशु पटेल द्वारा अनुपयोगी सामानों से प्लांटर तैयार करने की विधि बताई गई। कार्यशाला के चौथे एवं  अंतिम दिन नूतन लाल साहू द्वारा गर्मियों में गमले की मिट्टी में नमी  बनाए रखने की जानकारी दी गई और साथी रसायन शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉक्टर मनीषा ठाकुर द्वारा को कोकेडामा विधि के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों ने कोकेडामा को बनाने में बहुत अधिक उत्साह दिखाया।

S.No. Title Date Download
1 संक्रमित पौधों में दवाई छिड़काव कार्यक्रम 2025-26 17-05-2026 Click Here
2 ECO क्लब-वृक्षारोपण कार्यक्रम 2025-26E 17-05-2026 Click Here
3 चार दिवसीय कार्यशाला - The blossom Boutique 17-05-2026 Click Here
4 World Earth Day (ववश्व पृथ्वी दिवस) 17-05-2026 Click Here
5 अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस 17-05-2026 Click Here